फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी सेवाएं नहीं देंगी राजिंदरा की कांट्रेक्ट नर्सें

Fri, 18 Oct 2013 10:53 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मालवा क्षेत्र के जाने-माने राजिंदरा अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं चरमराने के हालात पैदा हो गए हैं। अस्पताल में पिछले आठ दिन से संघर्षरत कांट्रेक्ट पर काम कर रहे नर्सिंग स्टाफ, पैरा मेडिकल मुलाजिमों ने मांगें पूरी न होता देख रविवार से इमरजेंसी सेवाएं नहीं देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


फिलहाल कांट्रेक्ट नर्सिंग स्टाफ, पैरा मेडिकल मुलाजिम इमरजेंसी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि वार्डों में काम करना बंद कर रखा है। अब इस स्टाफ के इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर देने से मरीजों की आफत हो सकती है। राजिंदरा में करीब 450 ठेके पर काम कर रहा नर्सिंग स्टाफ है।

राजिंदरा अस्पताल, टीबी अस्पताल, मेडिकल कालेज के ठेका मुलाजिमों ने रेगुलर करने की मांग को लेकर शुक्रवार को राजिंदरा अस्पताल से बस स्टैंड तक रोष जुलूस निकाला। इस दौरान नर्सिंग व अन्य स्टाफ हाथों में बर्तन लेकर इन्हें बजा रहे थे। बस स्टैंड के पास पहुंच कर बत्तियों वाले चौक में ठेका मुलाजिमों ने बाद दोपहर करीब दो बजे पौने घंटे के लिए रोड जाम करके रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


 इस मौके पर डीएसपी केसर सिंह और लाहौरी गेट थाना इंचार्ज पहुंचे और उन्होंने ठेका मुलाजिमों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का वादा किया। इसके बाद रोष जुलूस निकालते हुए नर्सिंग व पैरामेडिकल मुलाजिम वापस राजिंदरा पहुंचे।


जब तक नोटिफिकेशन नहीं आंदोलन जारी रहेगा
इस मौके पर पैरामेडिकल स्टाफ की प्रधान कर्मजीत कौर औलख, संदीप कौर बैंस, सतिंदरपाल सिंह ने कहा कि रविवार से नर्सिंग और अन्य ठेका मुलाजिम अनिश्चितकाल के लिए इमरजेंसी सेवाएं बंद कर देंगे। जब तक सरकार उन्हें रेगुलर करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी नहीं करेगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें