फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने लोस चुनाव का बिगुल फूंका

Wed, 16 Oct 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को यहां लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। पटियाला-राजपुरा रोड पर एक पैलेस में रैली करके बसपा ने पटियाला सीट से विश्वकर्मा भाईचारे से राम सिंह धीमान के नाम का ऐलान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर खास तौर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य व पंजाब, जम्मू कश्मीर व चंडीगढ़ इंचार्ज नरिंदर कश्यप पहुंचे हुए थे। उन्होंने लोगों को कांग्रेस व भाजपा जैसी फिरकापरस्त पार्टियों से दूर रहते हुए बसपा के हक में वोट डालने की अपील की।

नरिंदर कश्यप ने कहा कि देश में गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जिसने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। इन हालातों को देश में कांग्रेस ने ही पैदा किया है। भाजपा भी धर्म के नाम पर देश के अंदर राज करने की नीति पर चल रही है। भाजपा ने नरिंदर मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाकर देश के लोगों के साथ धोखा किया है। मोदी पर गुजरात के सिख किसानों को उजाड़ने का आरोप है इसलिए अब समय आ गया है कि देश की सत्ता से कांग्रेस व भाजपा जैसी फिरकाप्रस्त पार्टियों को दूर रखा जाए।
विज्ञापन


नरिंदर कश्यप ने पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार को भी आडे़ हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार के राज में ला एंड आर्डर की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। आपराधिक वारदात बढ़ रही हैं। प्रदेश बसपा प्रधान प्रकाश सिंह जंडाली ने कहा कि बादल सरकार गरीबों, मजदूरों व किसानों की हितैषी न होकर सरमायेदारों की हितैषी बनकर रह गई है। प्रदेश बसपा के महासचिव जोगा सिंह पनौदियां ने कहा कि अब पार्टी के वर्करों को हाईकमांड के आदेशों के मुताबिक लोस चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। पटियाला सीट से उम्मीदवार घोषित किए गए राम सिंह धीमान ने आए लोगों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


इस मौके पर करीब एक दर्जन वर्कर कांग्रेस व अकाली दल (बादल) को छोड़कर बसपा में शामिल हुए, जिनका सिरोपे पहनाकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें