फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश के तहत वृद्धों, अक्षमों की काटी जा रही पेंशन: जाखड़

Sun, 12 Jul 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने रविवार गांव जण्डवाला हनुमंता का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने जाखड़ को बताया कि एक साजिश के तहत गांव के वृद्धों व अपंगों की पेंशन काटी जा रही है।
विज्ञापन


गांव में गंदे पानी व बरसात के पानी की निकासी न होने के कारण गलियों में भारी जलभराव हो गया है जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांव में विकास कार्य न होने तथा गरीबों को पिछले आठ माह से सस्ता गेहूं न मिलने तथा पिछले 15 महीनों से नीला कार्ड धारकों को दाल न मिलने के कारण गरीबों को भरपेट खाना नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के समय इस हल्के के सभी गांवों में कैंप लगाकर सभी जरूरतमंदों की पेंशन लगाई गई थी। लेकिन अब गरीबों की पार्टी देखकर पेंशन लगाई जा रही है।

सत्ताधारी लोग गरीबों की पेंशनें कटवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का खजाना खाली होने के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं। गरीबों की सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है।

खजाने में पैसा न होने के कारण हर रोज सरकारी कर्मचारी पंजाब में जगह-जगह धरने-प्रदर्शन कर रहे है। अकाली-भाजपा सरकार उन्हें तनख्वाह देने की बजाए उन पर लाठीचार्ज कर रही है।

केंद्र में कांग्रेस सरकार के समय प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के दिशा-निर्देशों पर गरीबों को भरपेट खाना मिल सके, इसके लिए फूड सिक्योरिटी कानून बनाया। लेकिन पंजाब सरकार अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों को सस्ता गेहूं मुहैया नहीं करवा रही। 

अकाली-भाजपा सरकार द्वारा लोगों को सस्ती दाल देने के वायदे से भी सरकार भाग रही है इस लिए पिछले 15 महीनों से गरीबों को दाल नहीं मिल रही।भाजपा की असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें