संगरूर में भवानीगढ़ थाने का घेराव कर नारेबाजी करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
पंचायती जमीन में अपने तीसरे हिस्से की जमीन की खातिर संघर्ष कर रहे दलितों पर मामले दर्ज करने के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने भवानीगढ़ थाने का घेराव करके पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में पहुंचे विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने दलितों पर दर्ज किए मामले तुरंत वापस लेने की मांग की। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरिंदरपाल सिंह सीबिया, राजिंदर दीपा, माई रूप कौर बागड़िया, दमन बाजवा और पूनम कांगड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
इस मौके पर चन्नी ने दलितों पर लाठीचार्ज में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तुरंत केस दर्ज किए जाने की मांग करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद पार्टी सुनिश्चित करेगी कि दलितों के अधिकारों को सही सोच के साथ लागू किया जाए। चन्नी ने दलितों द्वारा गांव में शामलाट जमीन की आरक्षित कीमत पर नीलामी में अपना बनता हिस्सा हासिल करने के लिए शुरू किए संघर्ष को पूरा समर्थन देने की बात दोहराई।