फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने लालबत्ती उतार बढ़ाया जिप्सियों का काफिला : सुखबीर

Sat, 01 Apr 2017 03:16 PM IST
मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में सुखबीर सिंह बादल को सम्मानित करते हुए गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना और अकाली लीडरशिप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि वीआईपी कल्चर खत्म करने वाली कांग्रेस ने लाल बत्ती हटाकर अपने मंत्रियों और विधायकों के आगे पीछे जिप्सियों का काफिला बढ़ा दिया है ऐसे में कांग्रेस के वीआईपी कल्चर की हवा निकल गई है। सुखबीर बादल शुक्रवार को मंडी गोबिंदगढ़ में अमलोह से शिअद-भाजपा उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना द्वारा आयोजित धन्यवाद बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमलोह में उन्होंने 50 करोड़ रुपये की ग्रांट दी और कांग्रेस उन ग्रांटों को देने में भी आनाकानी कर रही है जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुखबीर ने कहा कि अगर छोटे वर्कर से भी कांग्रेस ने धक्का किया तो रोड जाम कर देना, जरूरत पड़ी तो मैं भी आ जाऊंगा।

उन्होंने दावा किया कि अगली सरकार शिअद-गठबंधन की बनेगी और ब्याज समेत सभी हिसाब चुकता कर दिए जाएंगे। उन्होंने राजू खन्ना को कहा कि तुसी तकड़े रैहणा, मैं हैगा तुआडे पिच्छे। सुखबीर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अकाली दल को सभी 13 सीटें मिलने का भी दावा किया। 
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि इस हलके से जीते कांग्रेस विधायक काका रणदीप सिंह को भी जीत की आस नहीं थी। उनको आम आदमी पार्टी के विरोधी वोट ने ही जताया है। उन्होंने कहा कि काका रणदीप सिंह अगले पांच साल में अपनी सरकार से डेढ़ करोड़ रुपये की ग्रांट ही लाकर अमलोह हलके को दे दें तो हलकावासियों पर बहुत बड़ा उपकार होगा।

सुखबीर ने कहा कि मुझे पंजाब भर से कांग्रेसियों की रोजाना हरकतें देखने और सुनने को मिल रहीं हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल की वोट प्रतिशत कांग्रेस से सिर्फ चार प्रतिशत ही कम रही है। वहीं गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने कहा कि जो ग्रांट सुखबीर सिंह बादल ने अमलोह के लिए जारी की, उसे जारी करवाना उनका अहम काम होगा। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें