फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का मोदी और मान के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 05 Sep 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
सुनाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद भगंवत मान के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल व डीजल के दाम में की बढ़ोतरी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पत्रकारों से बदसलूकी के विरोध में आप नेता भगवंत मान का पुतला फूंका।
विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन चौक में जिला अध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा के नेतृत्व में एकत्र हुए पार्टी वर्करों ने केंद्र, बादल सरकार व आप के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। राजा ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से लगातार तेल के दाम में बढ़ाए जा रहे हैं, जबकि कच्चे तेल के दाम आधे से कम रह गए हैं। काला धन के मामले में सरकार चुप्पी साधे बैठी है, जबकि देश का हर नागरिक अपने बैंक खातों में 15 लाख आने का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मीडिया से बदसलूकी सहन नहीं की जाएगी। इसके खिलाफ कांग्रेस हरेक स्तर पर मोर्चा खोलेगी। इस दौरान नवदीप सिंह मोखा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय गोयल, नगर पार्षद मनप्रीत बंसल, मुनीष सोनी, हरिंदर सिंह, अजैब संधू, जगदेव सिंह दौला सिंह वाला, प्रकाश डाबला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें