संगरूर के मालेरकोटला में आप नेता एचएस फुलका करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
म आदमी पार्टी के नेता एचएस फुलका द्वारा 84 दंगों में मुस्लिमों की शमूलियत के विवादास्पद बयान के पश्चात जहां मुस्लिम समुदाय में रोष है। मालेरकोटला में ब्लाक कांग्रेस और एनएसयूआई के विद्यार्थियों ने फुलका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसियों और एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने आम आदमी पार्टी को अल्पसंख्यक विरोधी करार देते हुए फुलका पर निराधार बयानबाजी करने के आरोप लगाए। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बेअंत किंगर, यूथ अध्यक्ष शोहब अहमद, साकिब अली और चौधरी बशीर आदि नेताओं के नेतृत्व में निकाले गए इस रोष मार्च में जमकर नारेबाजी की गई ।