फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में विकास नहीं करा रहा निगम : परनीत

Sat, 05 Dec 2015 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह का रुतबा बढ़ने के साथ ही अब पटियाला शहरी हलके से विधायक एवं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने भी अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। शुक्रवार को परनीत कौर ने नगर निगम कमिश्नर इंदू मल्होत्रा से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान परनीत कौर ने आरोप लगाया कि निगम की ओर से शहर के विकास में भेदभाव किया जा रहा है। कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। इन वार्डों को लगातार मांग के बावजूद नजरअंदाज किया जा रहा है। इस मौके पर परनीत कौर के साथ कांग्रेसी पार्षद भी थे।

कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों को नजरअंदाज नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए परनीत ने कहा कि अब निगम को शहर के विकास में पक्षपात की नीति नहीं चलाने दी जाएगी। निगम की ओर से दी जा रही सुविधाओं पर हर नागरिक का बराबर हक है। अगर निगम अपनी मनमर्जी से बाज न आया, तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 22 के कांग्रेसी पार्षद संजीव शर्मा बिट्टू, वार्ड नंबर सात के पार्षद वेद कपूर, वार्ड नंबर 30 की पार्षद लीला रानी, वार्ड नंबर 19 के सूरज भान, वार्ड नंबर 47 की रजनी शर्मा और वार्ड नंबर 25 के संजीव शर्मा हैप्पी ने परनीत के सामने कमिश्नर को बताया कि पिछले साढ़े तीन सालों में उनके वार्डों को विकास के पक्ष से नजरअंदाज किया जा रहा है। वार्डों में सफाई का प्रबंध, सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, पीने का पानी और सीवरेज की हालत दयनीय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें