फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला गुट को सरगर्म सियासत में लाने की कांग्रेसी कवायद शुरू

Tue, 03 Jan 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
congress - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
सियासी पिच से गायब बरनाला गुट को कांग्रेस हाईकमान फिर से सरगर्म सियासत में सक्रिय करने जा रही है। सूत्रों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला के बेहद करीबी पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान को कांग्रेस पार्टी जल्द ही सुनाम विधानसभा सीट के चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा करके सभी को चौंका सकती है।
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस इस सीट से युवा चेहरे दामन बाजवा को पहले ही चुनाव मैदान में उतार चुकी है और उन्होंने अपनी चुनावी गतिविधियां शुरू भी कर दी हैं। लेकिन स्थानीय कांग्रेस के नेताओं द्वारा पार्टी पर इस फैसले पर पुनर्विचार करने का दबाव लगातार बनाया जा रहा है। 

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस हाईकमान ने सुनाम से प्रत्याशी बदलने संबंधी मन बना लिया है और पांच जनवरी को पार्टी इस संबंधी औपचारिक घोषणा कर सकती है। बताया जाता है कि इस संबंधी पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान को संकेत दिए जा चुके हैं और उन्होंने अंदरखाते सुनाम इलाके में संपर्क साधने शुरू कर दिए हैं।  
विज्ञापन


चर्चा है कि कांग्रेस हाईकमान सुनाम सीट से घोषित प्रत्याशी का नाम वापस लेकर एक तीर से दो निशाने साधने की फिराक में है। एक तरफ जहां सुनाम कांग्रेस का अंदरूनी विरोध शांत करना है वहीं दूसरी तरफ लौंगोवाल दल को नुमांइदगी देने का वादा पूरा होगा।

गौरतलब है कि बरनाला परिवार की अगुवाई वाले अकाली दल लोंगोवाल का विलय कांग्रेस में कर दिया गया था लेकिन लोंगोवाल दल के किसी नेता को पंजाब विधानसभा चुनाव में उतारा नहीं जा सका था। 

पूर्वमंत्री बलदेव सिंह मान के मुताबिक कांग्रेस पार्टी जो भी फैसला करेगी उन्हें स्वीकार होगा। यदि उन्हें सुनाम सीट से प्रत्याशी घोषित किया जाएगा तो वे सुनाम से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें