फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में बढ़ेगी ठंड, दो दिन कई जिलों में बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट, रात का पारा 0.7 डिग्री चढ़ा
विज्ञापन

वीरवार को सात जिलों और शुक्रवार को दो जिलों में हल्की बारिश के आसार, सुबह-शाम धुंध भी छाएगी।
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वीरवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को पठानकोट और होशियारपुर में छिटपुट बारिश के आसार हैं। इस दौरान सुबह और रात के समय कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम धुंध छा सकती है। 14 से 16 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
बुधवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़ा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। बठिंडा और फरीदकोट में सबसे अधिक 31.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 30.8, पटियाला में 30.4, लुधियाना में 30.2, अमृतसर में 28.6 और पठानकोट में 26.4 डिग्री तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में सबसे कम 12 डिग्री तापमान एसबीएस नगर में दर्ज किया गया। बरनाला में न्यूनतम तापमान 17.4, बठिंडा एयरपोर्ट पर 17.1, अमृतसर में 15.4, लुधियाना में 14.8 और पटियाला में 14.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें