फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सीएम मान बोले-हरियाणा को पंजाब के हिस्से का नहीं देंगे पानी, भाखड़ा नहर में 25 फीसदी हिस्सा किया हासिल

Tue, 31 Mar 2026 06:01 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,पटियाला

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ कहा कि पंजाब के हिस्से के पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने कानूनी लड़ाई लड़कर भाखड़ा नहर के पानी में पंजाब का वह 25 फीसदी हिस्सा वापस हासिल किया है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ कहा कि पंजाब के हिस्से के पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने कानूनी लड़ाई लड़कर भाखड़ा नहर के पानी में पंजाब का वह 25 फीसदी हिस्सा वापस हासिल किया है, जो पिछली सरकारों के समय हरियाणा को दिया जा रहा था। पटियाला में रैली को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि अब यह पानी पंजाब के किसानों के हक में लगाया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम मान ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद को जल का रक्षक होने का दावा करते हैं, उन्होंने कभी जल संरक्षण पर ध्यान ही नहीं दिया जबकि उनकी सरकार पानी की हर बूंद बचाने पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सबसे दूरदराज के हिस्सों तक पानी पहुंचाने के लिए 18,349 नहरों को ठीक किया गया है जिनकी लंबाई 6900 किमी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें