फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात इलाकों को काउंसिल हद में शामिल करने की मांग

Wed, 08 Jun 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
अमलोह में भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गर्ग को ज्ञापन सौंपते हुए राजीव वर्मा व इकालावासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इकबाल नगर, संत नगर, कच्चा शांति नगर, कच्चा दिलीप नगर, अजनाली, विधी चंद कालोनी और भाई सुक्खा सिंह कालोनी के लोगों ने इन इलाकों को काउंसिल हद में शामिल करने की मांग उठाई है। इलाके के लोगों ने जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गर्ग को अमलोह में जाकर एक मांग पत्र भी सौंपा। 
विज्ञापन


लोगोें का कहना है कि 1986 से नगर काउंसिल की हदबंदी नहीं बढ़ाई गई। 24 साल से इन इलाकों को काउंसिल में शामिल करने के लिए विभिन्न सरकारों के पास गुहार लगाई जा रही है। दस मई को प्रमुख सचिव स्थानीय सरकार पंजाब को एक बार फिर मांग पत्र भेजा था जिस पर प्रमुख सचिव ने इस फाइल को अंतिम चरण के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के हस्ताक्षर करने के लिए भेज दिया।  

इन इलाकों को कई बार काउंसिल हद में शामिल करने के लिए बैठकों में पार्षदों की सहमति भी बनीं। 2011 में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अमलोह में संगत दर्शन के दौरान इन इलाकों को काउंसिल की हद में शामिल करने के निर्देश भी जारी किए थे। कुछ लोगों द्वारा एतराज जताए जाने पर यह काम लटका हुआ है। 
विज्ञापन


शिअद यूथ बीसी विंग के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने बताया कि 10 मई को प्रमुख सचिव को फाइल बनाकर भेजी गई है, जहां पर प्रमुख सचिव ने इस फाइल को कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के हस्ताक्षर के लिए भेज दिया है। अगर साइन हो जाते हैं तो शहर की हदबंदी में इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें