फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिस्टों ने पुलिस के खिलाफ निकाली रोष रैली

Tue, 07 Jun 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
जिला केमिस्ट एसोसिएशन रोष रैली करऔर डीसी को मांग पत्र सौंपते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के समूह केमिस्टों ने अपनी दुकानें बंद कर पुलिस की धक्केशाही के खिलाफ रोष रैली निकाली। सभी ने डीसी कमलदीप सिंह संघा को मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष कृष्ण वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई यह रैली सिविल अस्पताल से डीसी दफ्तर तक सरहिंद पुलिस खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकाली गई। इस रोष रैली में एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत मेहता भी विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके पर परमपाल सिंह बत्रा, इंद्रजीत सिंह भोला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनजीत सिंह ढींढसा जिला खजांची और तिरलोकी नाथ शर्मा ब्लाक अध्यक्ष ने सरहिंद पुलिस के एसएचओ गुरवंत सिंह पर आरोप लगाया कि बीते दिनों से वह केमिस्टों को थाने बुलाकर दुकानों के अंदर-बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने का दबाव बना रहा है और कई से कथित तौर पर अपशब्द भी बोले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुकानों में कैमरे लगाने के बाद वह खुद जाकर कैमरे चेक करेंगे। जब एसएचओ से केमिस्टों ने कहा कि कैमरे लगाने संबंधी वह लिखित रूप में दें तो एसएचओ ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। केमिस्टों ने आरोप लगाया कि उनको थाने बुलाकर 2-2 घंटे बैठाकर समय बर्बाद किया जाता है। पुलिस नशे बेचने का आरोप लगाकर कैमरे लगाने के लिए मजबूर कर रही है। जिले के 350 मेडिकल स्टोर बंद रहे। डीसी कमलदीप सिंह संघा ने केमिस्टों को भरोसा दिया कि वह थाना सरहिंद  एसएचओ द्वारा की गई कार्रवाई की जांच करवाएंगे और केमिस्टों के साथ धक्का नहीं होने दिया जाएगा। वहीं थाना सरहिंद के एसएचओ गुुरवंत सिंह ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी केमिस्ट को परेशान या अपशब्द नहीं बोला। केमिस्टों को दुकानों पर कैमरे लगाने के संबंध में थाना बुलाया गया था और नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को सहयोग मांगा था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें