फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: कनाडा में पीआर दिलाने का झांसा देकर ठगे 1.76 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने मां-बेटे समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया, गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। कनाडा में अस्थायी बिजनेस कराने और पीआर दिलाने का झांसा देकर तीन ट्रेवल एजेंटों ने एक युवक से 1.76 करोड़ की ठगी कर दी। थाना कोतवाली पटियाला पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में कपूरथला निवासी मां-बेटा भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विनोद कुमार निवासी तेजबाग काॅलोनी पटियाला ने पुलिस को बताया कि वह कनाडा जाना चाहता था। इसी दौरान वह स्वीटी सिक्का व उसके बेटे कर्ण सिक्का निवासी कपूरथला और हरजिंदर सिंह निवासी कपूरथला के संपर्क में आया। इन तीनों आरोपियों ने उसे कनाडा में अस्थायी बिजनेस शुरू कराने और परिवार समेत उसे वहां पीआर दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ 76 लाख 15 हजार 793 रुपये ले लिए। बाद में न तो विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। फिलहाल अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें