सेंट्रल जेल में विभिन्न मामलों में बंद कैदियों से तलाशी के दौरान जेल स्टाफ को काफी गिनती में मोबाइल मिले हैं। त्रिपड़ी थाना पुलिस ने इस मामले में जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेंट्रल जेल पटियाला में कैदियों की तलाशी ली गई। इस दौरान जेल में विभिन्न मुकदमों में बंद कैदियों से 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें कैदी सतनाम सिंह पुत्र पूरन सिंह, तेजिंदर सिंह पुत्र जुझार सिंह, जगसीर सिंह पुत्र महिंदर सिंह, अवरजीत सिंह पुत्र रतन, संजीव कुमार पुत्र देस कुमार, वसावा सिंह पुत्र दीवान सिंह शामिल हैं।