फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में कारें टकराईं, छह अध्यापिकाओं समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। समाना-पातड़ां रोड पर तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी ने आगे जा रही ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। इससे बेकाबू हुई ऑल्टो की सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार छह अध्यापिकाएं और ऑल्टो सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें समाना के सिविल अस्पताल से पटियाला रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन टवेरा गाड़ी के चालक नारायण सिंह (40) निवासी कस्बा सन्नौर जिला पटियाला ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने बताया कि वह सरकारी स्कूल मरोड़ी और मर्दांहेड़ी से अध्यापिकाओं मोना शर्मा निवासी समाना, हरप्रीत कौर (33) निवासी पटियाला, किरनदीप कौर (36) निवासी पटियाला, शशि बाला (34) निवासी पझ्टियाला, रिंपी (32) निवासी पटियाला व अमित जिंदल निवासी समाना को लेकर मंगलवार शाम समाना जा रहा था। रास्ते में समाना-पातड़ां रोड पर निर्माण ढाबे के पास तेज रफ्तार एसयूवी कार ने आगे जा रही ऑल्टो को टक्कर मार दी। ऑल्टो बेकाबू होकर उनकी कार से टकरा गई।
हादसे में कार सवार सारी अध्यापिकाएं घायल हो गईं। वहीं ऑल्टो कार चालक निर्मल सिंह निवासी टोहाना व ससमें सवार रानी नाम की महिला भी बुरी तरह से घायल हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल समाना ले जाया गया। वहां रानी, निर्मल सिंह और शशि बाला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी थाना सिटी समाना से एएसआई शिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें