फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो भाइयों की मौत

Sat, 23 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कार में घूमने निकले दो भाइयों की हादसे में मौत हो गई। खमाणों के वार्ड नं. 4 निवासी अनवर हुसैन (18) पुत्र बशीर हुसैन रोज की तरह अपने तीन वर्षीय भाई अशरफ पुत्र रफीक मोहम्मद को जेन कार से घुमाने के लिए निकला था। कार को घुमाता हुआ अनवर चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे पर ले गया। हाईवे पर चढ़ते ही कार ने स्पीड पकड़ ली और गांव मंडेरा के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और अनवर व अशरफ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही खमाणों में मातम पसर गया। 
विज्ञापन


मृतकों के रिश्तेदार अली हुसैन ने बताया कि अनवर हुसैन रोज अशरफ को जेन कार से घुमाने के लिए घर के सामने स्थित नई कालोनी की खाली सड़क पर लेकर जाता था। शनिवार को उनकी होनी उन्हें हाईवे पर ले गई। अनवर अपने छोटे भाई से बहुत प्यार करता था और दोनों कार में खूब घूमते थे। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है और मृतकों की माताओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खमाणों के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि परिवार ने इसमें किसी को भी दोषी नहीं ठहराया। परिवार की मांग पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें