फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन: पटिलाया में कार चालक ने मारी टक्कर, तीन भाइयों की मौत, चौथे का चल रहा इलाज, आरोपी फरार

Mon, 16 Dec 2024 09:35 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पटियाला में सड़क हादसे में तीन भाइयों की मौत हो गई है। थाना जुल्कां पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। 
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक कार चालक ने दो बाइक्स को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन भाइयों की मौत हुई है। वहीं आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। इसका अलावा इस हादसे में एक युवक घायल भी हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पटियाला में सड़क हादसे में तीन भाइयों की मौत हो गई है। थाना जुल्कां पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मरने वाले तीन युवक आपस में ताया-चाचा के लड़के थे। मृतकों में राहुल कुमार पुत्र सुच्चा सिंह (20), गुरविंदर सिंह (16) पुत्र गुरमीत सिंह और विकास (16) पुत्र दीप चंद शामिल हैं।

हरजिंदर सिंह निवासी गांव अकबरपुर जिला पटियाला की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उसके भतीजे गुरविंदर सिंह व विकास और दूसरी तरफ राहुल पुत्र सुच्चा सिंह और राहुल पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव अकबरपुर दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मुरादमाजरा से देवीगढ़ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही के साथ आकर उनकी मोटरसाइकिलों में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में राहुल कुमार पुत्र सुच्चा सिंह, गुरविंदर सिंह व विकास की मौत हो गई। जबकि राहुल पुत्र सुच्चा सिंह गंभीर घायल हो गया। राहुल का इलाज पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मामले में फिलहाल आरोपी कार चालक की पहचान नहीं हो सकी है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। कार यूपी नंबर की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें