फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-कैंटर के बीच टक्कर, 19 जख्मी

Sun, 08 Nov 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर-पटियाला मुख्य मार्ग पर रविवार को गांव फग्गूवाला के पास राजस्थान टूरिस्ट बस और एक टैंकर के बीच टक्कर में 19 लोग घायल हो गए। सभी को पहले भवानीगढ़ और बाद में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


राजस्थान के चुरू जिले के भारती विद्यापीठ महाविद्यालय राजल देसर की छात्राएं राजस्थान टूरिस्ट बस से शिमला और अमृतसर के टूर के बाद वापस जा रही थीं। जब उनकी बस गांव फग्गूवाला के पास पहुंची तो संगरूर की तरफ से जा रहे एक टैंकर के साथ बस की सीधी टक्कर हो गई।

हादसे में बस चालक फूल चंद, कोमल, नरिंदर कुमार सहित ज्योति कुंडलिया, शिव प्रसाद, तेजस्विनी, निहारिका पंडित, अनीता, सुनीता सोनी, सपना, अंकिता, ममता, गौरिजा, यशोदा, गायत्री शर्मा, प्रीति, सोनम, भावड़ा रानी और माया जख्मी हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि ड्राइवर फूल चंद और कोमल की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें