फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 आक्सीजन सिलिंडरों से भरा कैंटर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला-सरहिंद रोड पर बुधवार को ऑक्सीजन सिलिंडरों से भरा कैंटर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी का इंतजाम करके सिलिंडरों को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी फग्गनमाजरा इंचार्ज देवी राम ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे फतेहगढ़ साहिब की तरफ से ऑक्सीजन के 100 सिलिंडरों से भरा कैंटर पटियाला आ रहा था। गांव हरदासपुर के पास पटियाला की तरफ से आ रहे एक जेन कार चालक ने गलत साइड आकर कैंटर में टक्कर मारी जिससे कैंटर पलट गया। इससे ऑक्सीजन सिलिंडर सड़क पर फैल गए। कुछ सिलिंडर क्षतिग्रस्त भी हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी का इंतजाम करके राहगीरों की मदद से इन सिलिंडरों को लादकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें