नहर में डूबे किशोर का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
श्री आनंदपुर साहिब के वार्ड नंबर 7 के मोहल्ला बड़ी सरकार नजदीक किसान हवेली के गुरप्रीत काकु (15) के नहर में डूब गया। काकु के पिता गुरमीत लाल ने बताया कि बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब गुरप्रीत काकु अपने दो दोस्तों के साथ नहर के नहाने के लिए गया था और शाम तक वापस नहीं आया। इस पर उसके दोस्तों से पूछताछ की गई। इस पर दोस्तों ने डरते हुए बताया कि काकु नहर में डूब गया है। इसके बाद परिवार के लोग नहर में काकू की तलाश करने लिए गएऔर पुलिस को इस की सूचना दी। इस पर चौकी इंचार्ज गुरमुख सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोरो को साथ लेकर तलाश कराई। वहां केवल काकु कपड़े ही मिले। उन्होंने बताया कि वह रेहड़ा चला कर घर का गुजारा करते हैं। काकु दसवीं कक्षा में पढ़ता था।