फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल बना विजेता

Sat, 26 Oct 2013 11:26 PM IST
अमर उजाला,पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय एथलेटिक्स गेम्स का शनिवार कोसमापन हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन

खेलों के समापन की रस्म एसपी (डी) जसकरन सिंह तेजा ने अदा की । इस मौके पर विशेष तौर से जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह, स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अमृत औझला विशेष तौर से मौजूद रहे।

बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल 18वीं एथलेटिक कलस्टर खेलों का विजेता रहा। रनरअप ट्राफी श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल पटियाला ने जीती। स्कूल  प्रमुख बाबा बलबीर सिंह ने टीम को एक लाख रुपये और रनरअप टीम को 11 हजार रुपये देने का ऐलान किया।
विज्ञापन


एकल चैंपियन अंडर-19 लड़के में बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल, अंडर-16 लड़के में श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल त्रिपड़ी, अंडर-14 लड़के में श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल त्रिपड़ी पटियाला ने जीता।

अंडर-19 लड़कियां में केसरी देवी पब्लिक स्कूल लोहार माजरा, अंडर-16 लड़कियों में शाह सतनाम सिरसा, अंडर-14 लड़कियों में एफसीएस आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र, बेस्ट एथलीट अंडर-19 लड़के में बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल पटियाला के कंवरपाल सिंह, अंडर-16 लड़के में पटेल पब्लिक स्कूल राजपुरा के नवदीप सिंह, अंडर-14 लड़के में श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल के अमरिंदर सिंह और अंडर-19 लड़कियों में बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल की सिमरनजीत कौर, अंडर-16 में लड़कियों के वर्ग में कलगीधर पब्लिक स्कूल मुक्तसर की कमलजोत कौर और अंडर-14 लड़कियों में स्कालर फील्ड पब्लिक स्कूल पटियाला की परमजोत कौर रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें