फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने जीता हाकी मैच

Fri, 20 Dec 2013 11:22 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। नाभा के पंजाब पब्लिक स्कूल के हाकी ग्राउंड में चल रहे 38वें लिबरल्स आल इंडिया हाकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चार टीमों ने अपने-अपने मैच जीत लिए। इन टीमों में बीएसएफ जालंधर, एसआरसी रामगढ़ कैंट, ईएमई जालंधर और स्पोर्ट्स एकेडमी झारखंड शामिल हैं। आज के क्वार्टर फाइनल मैच में बीएसएफ ने सीआईएसएफ नई दिल्ली को 4-2 से हराया। एसआरसी की टीम सीआरपीएफ नई दिल्ली के खिलाफ मैच को टाई ब्रेकर में 2-1 से जीत हासिल की। इसके अलावा ईएमई जालंधर ने स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ को 3-2 और स्पोर्ट्स एकेडमी झारखंड ने आईटीबीपी को 3-0 के साथ हरा दिया।
विज्ञापन


बीएसएफ ने सीआईएसएफ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। रणजीत सिंह की ओर से किए गए तीन गोलों की बदौलत बीएसएफ ने 4-2  से यह मुकाबला जीत लिया। सीआरपीएफ नई दिल्ली और एसआरसी के बीच दूसरा मैच खेला गया। दोनों में से कोई भी टीम गोल न कर सकी। जिसके चलते फैसला टाईब्रेकर से हुआ, जिसमें एसआरसी की टीम 2-1 से विजेता रही। ईएमई जालंधर जैसी मजबूत टीम ने स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ को 3-2 के साथ तीसरे मैच में हरा दिया। ईएमई की टीम ने मैच के सातवें मिनट में पेनेल्टी कार्नर के जरिये पहला गोल किया। जवाब में लखनऊ टीम ने 12वें मिनट को स्कोर को बराबरी पर ला दिया।

पहले हाफ के समापन के छह मिनट गुजर जाने के बाद ईएमई ने एक और गोल दाग कर मैच में 2-1 से लीड बना ली। लखनऊ ने 49वें मिनट में मैच को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। लेकिन ईएमई जालंधर की टीम ने मैच के  58वें मिनट में एके सैनी के जरिये एक बहुत ही अह्म गोल करके मैच को 3-2 से अपनी झोली में डाल लिया। अंतिम मैच में स्पोर्ट्स एकेडमी झारखंड ने आईटीबीपी जालंधर को 3-0 के साथ हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें