भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर चल रही कलह बढ़ गई है। हंगामा होने के कारण मोगा विधान सभा हलका के तीन मंडल अध्यक्षों में से सिर्फ एक मंडल अध्यक्ष की चुनाव हो सका। बाकी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए।
शहीदी पार्क में शनिवार को मोगा विधान सभा हलका के तीन मंडल अध्यक्षों की चुनाव होना था। मोगा -2 मंडल अध्यक्ष के चुनाव में भारी हंगामा हुआ। चुनाव अधिकारी रवि महेन्दरू ने चार उम्मीदवारों से बंद कमरा मीटिंग की। इस के बाद बजरंग दल नेता कुलवंत सिंह राजपूत को मंडल अध्यक्ष एलान दिया।
इस पर दावेदार जतिंदर चड्डा और दूसरे उम्मीदवार अजय विक्की और साहिल मित्तल ने चुनाव इंचार्ज पर आरोप लगाते बताया कि उन्हें पार्टी में से निकालने की धमकी देकर जबरन हस्ताक्षर कराए गए हैं। वहीं भाजपा काउंसिलर भजन सितारा ने अपने बेटे अजय विक्की और मौजूदा मंडल अध्यक्ष सुधीर मित्तल ने उसके बेटे साहिल मित्तल को मंडल अध्यक्ष न बनाऐ जाने पर नाराजगी जाहिर की।
हंगामे के बाद मोगा-1 और देहाती मंडल अध्यक्ष की चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। चुनाव इंचार्ज ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने निहाल सिंह वाला से पवन कुमार बंटी को मंडल अध्यक्ष बनाने का एलान करते बताया कि जिले में 12 में से 8 मंडल अध्यक्षों की चुनाव कर लिया गया है। विधान सभा हलका धर्मकोट से के मंजल धर्मकोट से करम चंद, कोट ईसेखां से सुनील अरोड़ा और फतेहगढ़ पंजतूर से सुखविंदर सिंह, विधान सभा हलका मोगा के मोगा-2 से कुलवंत सिंह राजपूत को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
मोगा-1और देहाती मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रबंधकीय कारणों कर स्थगित कर दिया गया है। विधान सभा हलका निहाल सिंह वाला से पवन कुमार बंटी, बधनी कलां से विशाल मित्तल मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं और अजीतवाल मंडल अध्यक्ष की चुनाव बाद में होगा।
उन्होंने बताया कि बाघापुराना विधान सभा हलका में बाघापुराना से राम तीर्थ और देहाती से सुरिंदर पाल सिंह नथा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। समालसर मंडल अध्यक्ष की चुनाव भी जल्द किया जाएगा।