मंडी गोबिंदगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते पंजाब मीडियम इंडस्ट्रीज विकास बोर्ड चेयरमैन रघुनाथ सिंह राणा,भाजयुमो के अनुज छाहडिय़ा व जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी को लेकर अपने कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए जिला भाजपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन श्री गुरु रविदास धर्मशाला में जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें स्माल स्केल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन रघुनाथ सिंह राणा मुख्य अतिथि और भाजयुमो उपाध्यक्ष अनुज छाहड़िया विशेष तौर पर शामिल हुए।
फतेहगढ़ साहिब के सभी नौ मंडल अध्यक्षों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले की तीन विधानसभा सीटों में से अमलोह की सीट भाजपा को देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि तीनों सीटें अकाली दल के कब्जे में होने के कारण यहां का भाजपा कार्यकर्ता खुद को ठगा महसूस करता है। मंडल अध्यक्ष पुनीत गोयल ने कहा कि पार्टी अमलोह की सीट भाजपा को देती है तो अमलोह से नया इतिहास रचा जाएगा।
जिला महासचिव सतीश उप्पल और शशि भूषण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन के उद्देश्य से अवगत कराया। भाजयुमो उपाध्यक्ष अनुज छाहड़िया ने भाजपा की विचारधारा और उपलब्धियों का उल्लेख किया। मुख्यातिथि रघुनाथ सिंह राणा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का मकसद आने वाले चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जाता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अकाली भाजपा गठबंधन उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एसएन शर्मा, राकेश गुप्ता, रण सिंह कलसी, जिला सचिव नरेश सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह बब्बी, जिला प्रवासी सैल के कनवीनर सुरेन्द्र सिंह, आईटी सेल के रविन्द्र सिंह पदम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अकबर अली चौहान, भूपेश गुप्ता, बटेश्वर यादव, सुरेश यादव, कमलेश पांडे, राजेश गुप्ता, प्रेस सचिव बाला बख्श गुप्ता और अंकुर गर्ग शामिल हुए।