अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। देवीगढ़-पटियाला राजमार्ग पर बाद शनिवार की दोपहर करीब दो बजे ट्राला ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस को दिए गए बयान में गांव जलालबाद निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उसका भाई कुलवंत सिंह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। देवीगढ़ से थोड़ी दूर तनेजा पैलेस के सामने ट्राले ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक ट्राले में फंसकर काफी दूर तक घसिटती हुई चली गई।
गंभीर चोटें आने कुलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्राला कब्जे में लेकर आरोपी चालक धर्म सिंह निवासी गांव घन्नौर जट्टां जिला संगरूर को गिरफ्तार कर लिया।