फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैचों पर लगा रहे थे सट्टा, रेड दौरान आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने रेड के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 35 हजार से ज्यादा की रकम बरामद की गई है। थाना कोतवाली से एएसआई केवल सिंह समेत पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर महिंदरा कालेज के नजदीक मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी समीर निवासी सफाबादी गेट, कर्ण कुमार निवासी जट्टां वाला चौंतरा पटियाला, हरिंदरपाल सिंह निवासी प्रीत नगर त्रिपड़ी रोड पटियाला, सुखविंदर सिंह निवासी पठान वाला मोहल्ला सन्नौर, मनिंदर सिंह निवासी न्यू सुतवट्टां मोहल्ला पटियाला, गुलशन कुमार निवासी संजय नगर कालोनी सन्नौरी अड्डा पटियाला, विक्की रहेजा निवासी अरोडिय़ां वाला मोहल्ला पटियाला और पंकज पटियाला के भगत सिंह चौक के नजदीक न्यू महिंदरा कालोनी में दुकानों पर मिलकर आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हैं। इस तरह से यह भोले भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। रेड करके आरोपियों से 35 हजार 675 रुपये दडा सट्टा के बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें