फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएमबी कर्मियों को दो माह का अतिरिक्त वेतन

Tue, 22 Oct 2013 11:05 PM IST
अमर उजाला,नंगल (रोपड़)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाखड़ा बांध की स्वर्ण जयंती के मुख्य समारोह में पहुंचे केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने बीबीएमबी के कर्मचारियों को प्रोत्साहन के रूप में दो माह का अतिरिक्त वेतन देने की घोषणा की।
विज्ञापन


 इससे 12 हजार से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा। नंगल में आयोजित समारोह के मौके पर भाखड़ा डैम पर डाक टिकट भी जारी किया गया। सेवानिवृत्त हुए 156 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

रावत ने इस मौके पर कहा कि भाखड़ा बांध की बदौलत आज पंजाब, हरियाणा और राजस्थान अन्न उत्पादन में अग्रणी स्थान रखते हैं। हमें अकाल, सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध के कारण पंजाब और हरियाणा पूरे भारतवर्ष के लिए अनाज उत्पादन करने में सक्षम हैं। उन्होंने घोषणा की कि हिमाचल से होकर पंजाब आने वाली स्वां नदी के तटीयकरण का मामला प्रदेश सरकार केंद्र को भेजे तो उस पर पहल के आधार पर काम किया जाएगा।

रावत ने कहा कि बीबीएमबी की तीनों परियोजनाएं भाखड़ा डैम, पौंग डैम तथा ब्यास डैम देश की उन्नति में निरंतर योगदान दे रही हैं।

 इससे पहले उन्होंने भाखड़ा बांध पर जाकर शहीदी स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भाखड़ा बांध के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले कारीगरों/कर्मचारियों को याद किया और भाखड़ा बांध का सपना संजोने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने नेहरू मेमोरियल सेंटर का दौरा भी किया।
 
इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखी
रावत ने नंगल में इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखी तथा भाखड़ा बांध पर यादगार शिला का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने भाखड़ा बांध पर स्वर्ण जयंती स्मारिका और कॉफी टेबल बुक भी रिलीज़ की गई। समारोह के दौरान भाखड़ा बांध के निर्माण काल के दौरान कार्यरत पूर्व कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

रावी-ब्यास लिंक प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई हो : हुड्डा
 हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि सिंधु जल संधि के तहत हरियाणा द्वारा भेजे गए दूसरे रावी-ब्यास लिंक प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। इससे पाकिस्तान में व्यर्थ जा रहे पानी का सदुपयोग हो सकेगा। उन्होंने स्वैच्छिक कोष से बीबीएमबी अस्पताल, नंगल के जीर्णोधार के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें