फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारादरी गार्डन में बही योग की गंगा

Fri, 17 Jun 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के बारादरी गार्डन में आयोजित शिविर में योग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार से बारादरी गार्डन में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित इस शिविर में बड़ी गिनती में लोगों ने हिस्सा लेकर विभिन्न योग क्रियाएं कीं। कैंप में विशेष तौर से डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर और उनकी पत्नी सरोज प्रभाकर ने भी भाग लिया। उनके अलावा बड़ी गिनती में लोग इस शिविर में शामिल हुए। कोई खुद को पतला करने, तो कोई खुद को फिट रखने के लिए योग क्रियाएं सीख रहा था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन के डायरेक्टर प्रबंधकीय गुरबचन सिंह बची ने कहा है कि मानव जीवन में बड़ी तबदीली लाने के लिए योग को जीवन शैली का अटूट अंग बनाने की बेहद जरूरत है। उन्होंने पावरकॉम अधिकारियों व मुलाजिमों को योग से पूर्ण तौर पर जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें