फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों से संबंधों के आरोपों में बाबा अमरीक सिंह बरी

Mon, 21 Oct 2013 11:20 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में आतंकियों से संबंध रखने के आरोपों में फंसे हरियाणा के एक गांव निवासी बाबा अमरीक सिंह को सोमवार को एडिशनल सेशन जज केसी गुप्ता की अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन


वकील दीपक सूद ने बताया कि हरियाणा के गुहला चीका के पास गांव सियो माजरा के रहने वाले कार सेवा करने वाले बाबा अमरीक सिंह के खिलाफ 2008 में तरनतारन के कार सेवा करने वाले बाबा जगतार सिंह के चेले गुरमीत सिंह ने 16, 17 गैरकानूनी गतिविधियां एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था।

इसमें बाबा अमरीक सिंह पर आरोप लगा था कि वह पैसा इकट्ठा करके कार सेवा के बहाने पाकिस्तान जाते हैं और वहां के आतंकियों को यह पैसा भारत को बर्बाद करने के लिए देते हैं। आज इस केस की सुनवाई के बाद बाबा अमरीक सिंह पर सबूतों के अभाव में दोष साबित न हो सके। इसके चलते कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें