फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से छात्रा को घायल करने वाला काबू

Wed, 16 Oct 2013 11:04 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी की छात्रा को लूटने के इरादे से किडनेप करके सुनसान जगह ले जाने और वहां उसे पीटने के आरोपी आटो चालक को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी से वारदात में इस्तेमाल पेचकस, छात्रा से लूटा मोबाइल, बैग, पर्स भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बताया कि सदर थाना इंचार्ज हरमनप्रीत सिंह चीमा पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग के संबंध में गांव चौरा में मौजूद थे।

इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि जिस आटो चालक ने पीयू की छात्रा मनप्रीत कौर (21) निवासी गांव शाहपुर खेड़ी थाना खन्नौरी जिला संगरूर को किडनेप करके लूटने के इरादे से उस पर पेचकस से वार किए हैं, वह आटो चालक अपना आटो नंबर पीबी 11 बीए-6030 लेकर सन्नौर से पटियाला की तरफ आ रहा है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान सवरन सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी गांव शेखूपुरा थाना सदर पटियाला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


स्केच से भी आरोपी की पहचान करने मेें मदद मिली, जिसे अमृतसर के एक कलाकार ने तैयार किया था। आरोपी की उम्र करीब 50 साल है और उसके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पेचकस और छात्रा से छीना गया बैग, पर्स और सैमसंग का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक बैकग्राउंड है, इस संबंधी जांच चल रही है। खास बात यह रही कि 12 अक्तूबर की तड़के उक्त वारदात के बाद आरोपी अन्य आटो चालकों के साथ मिलकर पुलिस की आरोपी को ढूंढने में मदद करने का नाटक करता रहा। आरोपी के आटो के कागजों की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें