फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ के लड़के ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में नाबालिग के साथ उसी के बुआ के लड़के ने दुष्कर्म किया। हाल ही में पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। अब थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने जिला बाल सुरक्षा दफ्तर के जरिये पीड़िता की पहुंची शिकायत के आधार पर आरोपी को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नाबालिग पिछले करीब पांच वर्षों से बुआ के घर रह रही थी। काफी समय से बुआ का लड़के नाबालिग से अपने माता-पिता की गैरहाजिरी में दुष्कर्म कर रहा था। साथ ही आरोपी पीड़िता को डरा-धमका रहा था कि अगर वह इस बारे में किसी को बताएगी तो उसके माता-पिता को जान से मार देगा। 12 जून 2021 को नाबालिग के पेट में दर्द होने पर जब उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल में चेक कराने ले जाया गया, तो वहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। डर के मारे पीड़िता ने इस संबंध में किसी को नहीं बताया और कानूनी कार्रवाई से भी इनकार कर दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाने पर भी नाबालिग ने शिकायत देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता को उसके परिवार वाले अपने साथ ले गए। अब पीड़िता ने जिला बाल सुरक्षा दफ्तर के जरिये पुलिस पास शिकायत भेजी है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें