फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू की छात्रा पर हमले के विरोध में हाईवे जाम

Tue, 15 Oct 2013 09:34 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा पर आटो चालक की ओर से जानलेवा हमले के विरोध में पंजाबी यूनिवर्सिटी की विभिन्न छात्र जत्थेबंदियों ने मंगलवार को पटियाला-राजपुरा रोड जाम करके रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आरोपी आटो चालक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई। सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन, स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया, पंजाबी यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कालर एसोसिएशन, आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन और रेवोलुशनरी यूथ एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में विद्यार्थी सुबह पटियाला-राजपुरा पर इकट्ठा हुए और रोड जाम करके प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे यह प्रदर्शन चला, जिसमें पीयू में एमएसई भाग पहला की छात्रा मनप्रीत कौर पर हुए हमले के आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की गई।

साथ ही आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का पर्चा दर्ज करने की मांग की गई। विद्यार्थी नेताओं की यह भी मांग थी कि शहर में चल रहे सभी आटो रिक्शे, टैक्सियों व प्राइवेट बसों के चालकों को पुलिस विभाग की ओर से पहचान कार्ड जारी किए जाएं और इनकी पूरी जानकारी पुलिस हेडक्वार्टर में मौजूद हो।
विज्ञापन


पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाए। साथ ही कहा कि इस हमले की नैतिक जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी प्रशासन की है। साथ ही कहा कि यह दुर्घटना होने का सीधा कारण यूनिवर्सिटी में हॉस्टलों की कमी है।

मनप्रीत बाहर पीजी में रह रही थी। इसके चलते उसके साथ यह दुर्घटना हुई। विद्यार्थियों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जल्द हॉस्टलों का निर्माण न किया, तो संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर गुरप्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह, जगतार सिंह सिद्धू, हरिंदर बाजवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें