फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्टिंग न होने से धान की बोरियों के लगे अंबार

Sat, 12 Oct 2013 11:01 PM IST
अमर उजाला, राजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्टिंग की रफ्तार कम होने से मंडियों में पड़ी लाखों धान की बोरियों से आढ़तियों व किसानों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिन से धान की बोरियों की लिफ्टिंग न होने से मंडियों में अंबार लगे हुए हैं।
विज्ञापन


इससे आढ़ती व किसान परेशान तो हैं ही वहीं मजदूरी करने वाले लोग भी लिफ्टिंग की इंतजार में हैं। वहीं एसडीएम के मुताबिक लिफ्टिंग की रफ्तार बढ़ाई जाएगी।
गांव भप्पल के किसान गुरदेव सिंह व महताबगढ़ के किसान अमरेंदर सिंह का कहना है कि पंजाब सरकार ने धान की खरीद के किसानाें से बड़े बडे़ दावे किए थे लेकिन किसानों द्वारा लाई जा रही फसल सड़काें पर लावारिसों की तरह पड़ी है। आढ़तियों कहना है कि फड़ खाली होने पर ही धान की खरीद की जाएगी। किसान बलबीर सिंह और जसमिंदर सिंह भप्पल का कहना है कि तीन दिन से वे फसल लेकर बैठे हैं लेकिन नमी की मात्रा ज्यादा कहकर परेशान किया जा रहा है।
किसान नेता जसविंदर सिंह आहलुवालिया का कहना है कि सरकार को चाहिए कि धान की बिक्री व लिफ्टिंग का तुरंत प्रबंध करे। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि किसानों की फसल में नमी की मात्रा बढ़ाकर 25 प्रतिशत की जाए ताकि फसल बिक सके।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी सचिव सोमपाल सिंह और अकाउंटेंट गुरदीप सिंह का कहना है कि शुक्रवार तक राजपुरा में खरीद एजेंसियों की तरफ से 2.39 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। 60 हजार क्विंटल धान की खरीद होनी है। मंडी में करीब 2 लाख थैले लिफ्टिंग की इंतजार कर रहे हैं जिन्हें जल्द ही मंडियों से हटवाया जाएगा।

धान की खरीद में पनग्रेन ने 67 हजार, मार्क फेड ने 30 हजार, पनसप नें 38 हजार 500, वेयर हाउस ने 22 हजार 500, पंजाब एग्रो ने 42 हजार 500, एफसीआई ने 8250, पीआर व्यापारियों ने 29 हजार क्विंटल धान की खरीद की है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें