कोंटिनेंटल के विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते कालेज प्रबंधन।
- फोटो : अमर उजाला
फतेहगढ़ साहिब के गांव जलवेड़ा स्थित कॉटिनेंटल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलजी के छात्रों ने महाराजा रंजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी बठिंडा की दूसरी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट में नौ पदक जीते हैं। इसमें 4 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
मीट में सीआईईटी के गौतम सिंह ने ट्रिपल जंप और लॉग जंप में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। उसे बेस्ट एथलीट ऑफ द मीट का खिताब भी मिला। एमबीए के छात्र मनप्रीत सिंह ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड जीता और ‘शॉट पुट थ्रो’ वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।
बीटेक की छात्रा रमनजीत कौर ने भी डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता और मीट रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बीटेक के बी अमनप्रीत सिंह ने 5000 मीटर और 10000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीते। बीटेक की छात्रा हरमनप्रीत कौर ने दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर डा. आरके शर्मा ने विजेता छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। शर्मा ने कहा कि खेलों से छात्रों में ऊर्जा का सकारात्मक संचार होता है। प्रिंसिपल प्रोफेसर अनिल कुमार और एडमिन मैनेजर रविंदर राणा ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रोफेसर परमिंदर सिंह को बधाई दी।