पटियाला में साईं वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से मिलते सीजेएम अशीष कुमार बांसल।
- फोटो : अमर उजाला
जिला एवं सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के दिशा-निर्देश पर सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अशीष कुमार बांसल ने गांव चौरा स्थित साईं वृद्ध आश्रम का दौरा किया। उन्होंने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें पेश आने वाली मुश्किलों के बारे में भी पूछा और इनका निपटारा करने का भी भरोसा दिलाया। सीजेएम ने सभी बुजुर्गों को साफ-सुथरा और सेहतमंद जीवन जीने की सलाह दी। उन्होंने वृद्ध आश्रम की फाउंडर उर्मिल कुमारी, सेक्रेटरी प्रतिभा, ज्वाइंट सेक्रेटरी ओपी गर्ग, मेंबर अश्विनी के साथ पूरे वृद्ध आश्रम का दौरा किया और आश्रम को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए। सीजेएम अशीष बांसल ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को उनके कानूनी हकों की जानकारी दी और उनकी हर तरह से सहायता करने का वादा किया।