फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में संगरूर की अर्शदीप ने बाजी मारी

Mon, 30 Nov 2015 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब राज ग्रामीण खेल अंडर-16 (लड़कियों) के दूसरे दिन एथलेटिक्स में संगरूर की अर्शदीप कौर झलर ने 3000 मीटर दौड़ की दौड़ 11:24.76 मिनट में पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। तरनतारन की कमलदीप कौर ने 11:25.17 मिनट में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान पाया। होशियारपुर की नेकता शर्मा तीसरा स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


लांग जंप में मोगा की परमिंदर कौर ने पांच मीटर लंबी छलांग लगाकर पहला, लुधियाना की नवजोत कौर ने दूसरा और जालंधर की अवनीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में पटियाला की परमजीत कौर ने 37.86 मीटर डिस्कस फेंक कर स्वर्ण, मानसा की अमनदीप कौर ने सिल्वर और संगरूर की मनदीप कौर ने कांस्य पदक जीता।

100 मीटर रिले रेस 54.29 सेकेंड में पूरी कर मोगा ने गोल्ड, संगरूर ने सिल्वर और बठिंडा ने ब्रांज मेडल जीता। 400 मीटर रिले में संगरूर ने गोल्ड, बठिंडा ने सिल्वर, होशियारपुर ने ब्रांज मेडल जीता।
विज्ञापन


जूडो के 40 किलो भार वर्ग में होशियारपुर की सुदीती ने गोल्ड, मानसा की मल्लिका ने सिल्वर और एसएएस नगर की व्हैनवी, बठिंडा की अमनदीप कौर ने ब्रांज मेडल जीता। 44 किलो भार वर्ग में अमृतसर की प्रभजोत कौर ने स्वर्ण, पटियाला की मनदीप कौर रजत और होशियारपुर की जसप्रीत कौर, जालंधर की कोमलप्रीत कौर ने कांस्य पदक जीता।

वेट लिफ्टिंग में 44 किलो ग्राम भार वर्ग में गुरदासपुर की नवनीत कौर ने सोने का तगमा, बठिंडा की अमनप्रीत कौर ने चांदी का तमगा और बठिंडा की भावना शर्मा ने कांसे का तमगा जीता। 48 किलो ग्राम भार वर्ग में बरनाला की लवप्रीत कौर ने सोने, गुरदासपुर की मनीषा ने चांदी और जालंधर की जैसमीन ने कांस्य पदक जीता। 53 किलो ग्राम भार वर्ग में बठिंडा की गुरविंदर कौर ने सोने, श्री मुक्तसर साहिब ने चांदी और फाजिल्का की सीमा रानी ने कांसे का मेडल जीता।

वेट लिफ्टिंग के 38 किलो भार वर्ग में तरनतारन की मनप्रीत कौर ने बरनाला की ज्योति को और मोगा की सतवीर कौर ने गुरदासपुर की निशा को हराया। 40 किलो भार वर्ग में फरीदकोट की गुरशरन कौर ने मोगा की गुरप्रीत कौर, तरनतारन की अमृत कौर ने श्री मुक्तसर साहिब की सुखबीर कौर को हराया। 46 किलो भार वर्ग में फरीदकोट की नीलम ने बठिंडा की अर्शदीप को हराया।

फ़ुटबॉल के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में संगरूर ने मोगा को 2-0, तरनतारन ने होशियारपुर को 1-0, मानसा ने अमृतसर को 2-0 और लुधियाना ने फतेहगढ़ साहिब को 4-0 से हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश किया।

कबड्डी के क्वार्टर फाइनल में फरीदकोट ने फाजिल्का को 43-33, जालंधर ने श्री मुक्तसर साहिब को 51-49, अमृतसर ने बठिंडा को 55-25 और शहीद भगत सिंह नगर ने तरनतारन को 41-36 से हराया।
 
वॉलीबॉल के क्वार्टर फाइनल में रोपड़ ने शहीद भगत सिंह नगर को 3-0, पटियाला ने बठिंडा को 3-0, फरीदकोट ने मानसा को 3-0 और संगरूर ने मोगा को 3-1 से हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। हैंडबॉल के क्वार्टर फाइनल में तरनतारन ने होशियारपुर को 22-7, मोगा ने पटियाला को 16-9, रोपड़ ने फ़िरोजपुर को 17-13 और फरीदकोट ने मोहाली को 24-7 से हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश किया।

बास्केटबॉल के क्वार्टर फाइनल में अमृतसर ने पटियाला को 26-11, गुरदासपुर ने मानसा को 28-27, संगरूर ने होशियारपुर को 42-3 और मोगा ने जालंधर को 18-12 से हराया। खो-खो में संगरूर ने फाजिल्का को 12-4, एसएएस नगर ने फरीदकोट को 10-9, बठिंडा ने होशियारपुर को 11-2 और फ़िरोजपुर ने पटियाला को 9-8 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें