फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर ट्रक-टेंपो की टक्कर में पांच लोगो की मौत

Mon, 30 Nov 2015 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रंगीलपुर के पास हुए हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप ये घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा इतना भयंकर था कि  शवों के अंग इधर-उधर बिखर गए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संस्कार में शिक्षा मंत्री ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

गांव माजरी ठेकेदारां का एक परिवार गांव लखमीपुर में अपने भांजे की शादी के बाद छोटे हाथी से अपने गांव आ रहे थे। जब वाहन नेशनल हाईवे पर चढ़ा तो पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ओवरलोड टिप्पर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


टिप्पर छोटे हाथी को करीब 150 फुट तक घसीटता हुआ ले गया था जिससे सवार सभी लोग टिप्पर की चपेट में आए गए। टिप्पर चालक वाहन को वहीं छोड़ भाग निकला। हादसा देख नजदीकी गांवों के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस की सहायता से घायलों को रोपड़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जिन लोगों की मौत हो गई थी उनमें से दो महिलाओं के शव रात दस बजे से लेकर सुबह चार बजे तक सड़क पर ही पड़े रहे।

पोस्टमार्टम के बाद गांव माजरी ठेकेदारां में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उनका संस्कार किया। मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा भी पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदार दलबारा सिंह पुत्र महिंदर सिंह के बयान पर अज्ञात टिप्पर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

हादसे में प्रेमजीत कौर पत्नी बलदेव सिंह, नसीब कौर पत्नी अमर सिंह, राजिंदर कौर भोली पत्नी दारा सिंह और 13 साला की लड़की मनदीप कौर पुत्री राम लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हरजिंदर सिंह पुत्र कृष्ण सिंह की मौत पीजीआई चंडीगढ़ में हुई।

हादसे में मौत का शिकार हुई राजिंदर कौर भोली सात माह की गर्भवती थी। अमरीक कौर, गुरबचन सिंह गगन और वाहन चालक मनजीत सिंह लाडी को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल रोपड़ में भर्ती करवाया गया है।   

हादसे से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने हाईवे जाम कर सख्त कार्रवाई की मांग की। देर रात दस बजे से सुबह चार बजे कर हाईवे जाम रखा गया। पुलिस को मोरिंडा रोड का ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी इतने गुस्से में थे कि उन्होंने चार बार टिप्पर को आग लगाने और तेल टैंकर का ताला तोड़ने की कोशिश की। युवकों ने टिप्पर पर पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिया। पुलिस ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें