पटियाला। भारतीय फौज के विभिन्न वर्गों की भर्ती रैली सात से 26 फरवरी तक पटियाला-संगरूर रोड स्थित फ्लाइंग क्लब के सामने मिलिट्री स्टेशन के मैदान में आयोजित होगी। रैली में पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के युवा हिस्सा लेंगे। डायरेक्टर आर्मी भर्ती कर्नल आरआर चंदेल ने बताया कि यह भर्ती सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल और सिपाही तकनीकी की होगी। उम्मीदवारों को 18 से 31 जनवरी के बीच एडमिट कार्ड रजिस्टर्ड ई-मेल पर भेज दिया जाएगा। अगर किसी उम्मीदवार को कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है, तो वह आर्मी भर्ती दफ्तर पटियाला में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक संपर्क कर सकते हैं। भर्ती डायरेक्टर ने बताया कि उम्मीदवारों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। कर्नल चंदेल ने उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने के लिए बोला है।