फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम से अमृतसर, दिल्ली, चंडीगढ़ व चिंतपूर्णी को जल्द बस सेवा

Mon, 15 Jun 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब में संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक समागम में पीआरटीसी के वाइस चेयरमैन विन्नरजीत सिंह गोल्डी का सम्मान किया गया। इस मौके पर गोल्डी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की पवित्र जन्मभूमि सुनाम से अमृतसर, चंडीगढ़, दिल्ली और मां चिंतपूर्णी के लिए पीआरटीसी ने बसों की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इस संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। एक दो सप्ताह में ही उक्त रूट की बसों को वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पीआरटीसी की बसें चलाई जाएंगी।

मंडी बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंदर चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने गोल्डी को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इससे इलाके को भी लाभ होगा और पीआरटीसी की बसों के रूट इस इलाके के लोगों की जरूरतों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन


समारोह में ट्रक यूनियन के बने नए अध्यक्ष करमिंदर पाल सिंह टोनी का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर गुरचरण सिंह धालीवाल, अंग्रेज सिंह, गुलजार सिंह, नरिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, राजनदीप सिंह, गगनदीप सिंह, सुरजीत सिंह आदि हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें