फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया बोनस के लिए धरने पर बैठी गन्ना संघर्ष कमेटी

Wed, 03 Aug 2016 02:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के मुख्य चौक पर बोनस की मांग को लेकर धरना देती गन्ना संघर्ष कमेटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में गन्ना संघर्ष कमेटी की तरफ से पंजाब सरकार और गन्ना मिलों के खिलाफ फतेहगढ़ साहिब मेन चौक जाम किया गया। प्रदर्शनकारियों बोनस की अदायगी की मांग कर रहे थे। विधायक कुलजीत सिंह नागरा के नेतृत्व में डीसी कमलदीप सिंह संघा को मांगपत्र दिया गया। वहां पर डीसी की तरफ से जल्द ही बकाया राशि दिलाने का भरोसा दिया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से किसानों को गन्ने के रेट का 50 रुपये बोनस का बकाया रहता है, वह सरकार की तरफ से जारी नहीं किया गया। पिछले साल जब चीनी के रेट कम थे तो गन्ना मिलों की तरफ से किसानों को बकाया राशि छह महीने के बाद परेशान करके दी गई थी जबकि इस बार तो चीनी के रेट अधिक हैं। गन्ना मिलों की तरफ से किसानों को 15 रुपये अलग से बोनस देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने गन्ने के रेट का 50 रुपये बकाया जल्द जारी न किया तो वह किसानों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ बड़े संघर्ष का एलान करेंगे। गन्ना संघर्ष कमेटी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सिर्फ अमलोह मिल पर किसानों का तीन करोड़ 23 लाख रुपये बोनस बकाया देना है। इसमें कमेटी सरपरस्त सुखदेव सिंह, अध्यक्ष दविंदर सिंह, उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, सचिव राजिंदर सिंह सुहागहेड़ी, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह भल्लमाजरा, बचित्तर सिंह, अमरदीप सिंह, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह, कुलविंदर सिंह किंदा, जसवीर सिंह, प्रदीप सिंह, गुरजीत सिंह, गुरचरन सिंह और दलबीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें