पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप जीतने वाली पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम के साथ मुख्य मेहमान।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित पहली अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप मेजबान पीयू ने जीत ली। डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर रंधावा की अगुवाई में संपन्न हुई इस चैंपियनशिप में देश भर से 41 यूनिवर्सिटियों की टीमों ने हिस्सा लिया।
खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटने की रस्म पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. परमिंदर सिंह आहलूवालिया ने अदा की। ताउल इवेंट (पुरुष) की टीम चैंपियनशिप पंजाबी यूनिवर्सिटी ने 10 गोल्ड, दो सिल्वर मेडल व दो कांस्य पदक के साथ जीती। पीयू की टीम ने 58 अंक प्राप्त किए, जबकि 15 अंकों के साथ मणिपुर यूनिवर्सिटी दूसरे, चार अंकों के साथ रांची यूनिवर्सिटी व विश्व भारती यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर रही।