रोपड़ में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान जोर आजमाइश करते खिलाड़ी।
- फोटो : amarujala
28वें दशमेश हॉक्स आल इंडिया हाकी फेस्टिवल के दूसरे दिन हुए मुकाबलों में पंजाब पुलिस ने बाबा फरीद क्लब को और सीआरपीएफ दिल्ली ने रॉक रोवरर्ज चंडीगढ़ को हराया। मुख्य मेहमान के तौर पर तेजदीप सिंह सैनी सीनियर जिला मैजिस्ट्रेट रोपड़,सरबजीत सिंह तहसीलदार, राज कुमार भल्ला ट्रांसपोर्ट, सुखबीर सिंह संदल और मलकीत सिंह संदल मालिक संदल शुगर मिल फगवाड़ा विशेष तौर पर हाजिर हुए।
दूसरे दिन का पहला मुकाबला पंजाब पुलिस और बाबा फरीद क्लब की टीमें के बीच खेला गया। पंजाब पुलिस ने यह मैच 2-1 से जीत लिया। दूसरा मैच सीआरपीएफ दिल्ली और रॉक रोवरज चंडीगढ़ के बीच खेला गया। यह मैच सीआरपीएफ दिल्ली ने 3-1 से जीत लिया। दूसरे दिन कआखिरी मैच भारतीय खेल अथारिटी सोनीपत और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अंमृतसर के बीच खेला गया। इस मौके पर एसएस सैनी, जसबीर सिंह राय पीपीएस, इंद्रसेन छतवाल हाजिर थे।