फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: 7.70 लाख लेकर भी ग्राहकों को जारी नहीं की एयर टिकटें

विज्ञापन
विज्ञापन
थापर ट्रैवलर्स के मालिक अजय थापर व बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

पटियाला। थापर ट्रैवलर्स के मालिक अजय थापर व उनके बेटे साहिल के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों बाप-बेटे ने सात लाख 70 हजार रुपये लेकर भी ग्राहकों को एयर टिकटें जारी नहीं कीं। बाद में मांगने पर पैसे भी नहीं दिए। गौरतलब है कि दोनों के खिलाफ पहले भी धोखाधड़़ी के कईं केस दर्ज हैं।योगेश कांसल निवासी भवानीगढ़ जिला संगरूर की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपी अजय थापर व उसके बेटे ने एयर टिकट के लिए उनसे 6 लाख 85 हजार रुपये और एक अन्य ग्राहक रजिंदर सिंह से 85 हजार रुपये लिए थे। लेकिन न तो एयर टिकटें जारी कीं और न ही उनके रुपये वापस किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें