फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट माझा, दोआबा व पूर्वी मालवा के क्षेत्रों में पड़ते 17 जिलों में खराब रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। मौसम विभाग ने पंजाब में शनिवार से दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खास तौर से माझा, दोआबा व पूर्वी मालवा के क्षेत्रों में पड़ते 17 जिलों में ज्यादातर जगहों पर तेज गरज व चमक के साथ भारी बारिश पड़ने की संभावना है, जबकि पश्चिमी मालवा के जिलों में कुछ स्थानों पर ही बारिश पड़ेगी। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करके इस दौरान वाहन सावधानी से चलाने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने, जलस्रोतों के पास न जाने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा है।
विज्ञापन

उधर शुक्रवार को तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। सबसे अधिक 38.1 डिग्री का तापमान फरीदकोट का रहा। वहीं अमृतसर का 36.4 डिग्री, लुधियाना का 34.0, पटियाला का 34.7, पठानकोट का 36.5, बठिंडा का 37.2, गुरदासपुर का 34.5, एसबीएस नगर का 33.2 डिग्री, फिरोजपुर का 37.5 डिग्री, होशियारपुर का 36.2, मुक्तसर का 35.1 डिग्री व रोपड़ का 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि रही। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। सबसे कम 25.2 डिग्री का तापमान होशियारपुर का रहा। पंजाब में शुक्रवार को मौसम मुख्यता शुष्क ही रहा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें