फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा पेरिस का, बना दिया नर्कः परनीत कौर

Tue, 22 Nov 2016 02:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर की अगुवाई में कांग्रेसियों ने नगर निगम दफ्तर के बाहर धरना दिया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने शहर की टूटी सड़कों, जगह-जगह फैली गंदगी, सीवरेज जाम और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर मेयर और निगम के अन्य उच्चाधिकारियों को कोसा। इस धरने में विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा, हरदियाल सिंह कंबोज ने शिरकत की।
विज्ञापन


परनीत कौर ने कहा कि बादल सरकार ने पटियाला शहर को पेरिस बनाने के दावे किए पर यह नर्क बन गया है। जगह-जगह सड़कें टूटी हैं, साफ-सफाई का बुरा हाल है, लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि बादल सरकार से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। कांग्रेसी जिम्मी डकाला ने कहा कि स्ट्रीट लाइटें जगह-जगह से टूटी हैं।

इस दौरान कांग्रेसियों ने नगर निगम कार्यालय के गेट को ताला लगाकर नारेबाजी की। कांग्रेसी नेताओं ने अपनी समस्याओं संबंधी एक मांग पत्र निगम के कमिश्नर पीएस गिल को दिया। कांग्रेसियों ने निगम और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सभी समस्याओं का हल न किया तो जगह-जगह पर अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें