फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दस माह बाद नौनिहालों से स्कूल गुलजार, प्री-प्राइमरी, पहली और दूसरी कक्षाओं के बच्चे पहले दिन पहुंचे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। सरकार के आदेश के मुताबिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के बच्चों ने आना शुरू कर दिया है। सोमवार को आखिरी पड़ाव के तहत प्री- प्राइमरी, पहली और दूसरी कक्षाओं के स्कूल को खोला गया। जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंटरी) इंजीनियर अमरजीत सिंह ने बताया कि पहले पड़ाव में नौवीं से बारहवीं, दूसरे पड़ाव में पांचवीं से आठवीं, तीसरे पड़ाव में तीसरी व चौथी और चौथे पड़ाव में प्री- प्राइमरी, पहली और दूसरी कक्षाओं को खोला गया है। पहले दिन सरकारी प्राइमरी स्कूलों में कोरोना के नियमों का पालन किया गया। छोटे बच्चों को मास्क बांटे गए और सैनिटाइजर से उनके हाथों को सैनिटाइज करवाया गया। सरकारी को-एड मल्टीपपर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल तोता सिंह चहल ने बताया कि बच्चों में स्कूल आने का उत्साह देखा गया है। बच्चे अपने स्कूल के बैंचों, कमरों, चाक बोर्डों और अध्यापकों को देखने के लिए उत्साही थे। वहीं, सरकारी प्राइमरी स्कूल रौणी के मुख्याध्यापक नितिन वर्मा ने कहा कि 10 महीने बाद उन्होंने अपने स्कूल में ऐसी रौनक देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें