फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, दो मजदूरों की मौत; मकान मालिक समेत चार लोग घायल

Tue, 24 Feb 2026 10:13 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पटियाला के गांव लंग में बलदेव सिंह का मकान बन रहा था। इस दौरान कमरे का लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक लिंटर गिर गया। इससे नीचे काम कर रहे 6 लोग मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
पटियाला में घर की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के गांव लंग में एक मकान में निर्माण के दौरान कमरे की छत गिरने से इसके नीचे काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं मकान के मालिक, उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए पटियाला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पटियाला के गांव लंग में बलदेव सिंह का मकान बन रहा था। इस दौरान कमरे का लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक लिंटर गिर गया। इससे नीचे काम कर रहे 6 लोग मलबे के नीचे दब गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि मकान का मालिक, उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें