फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में हादसा: कार का दरवाजा खुलने से गिरा बाइक सवार, पीछे से आ रही पीआरटीसी बस ने कुचला

Mon, 23 Feb 2026 09:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा

सार

राजपुरा में हुआ हादसा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और वाहन खड़ा कर दरवाजा खोलते समय बरती जाने वाली सावधानी की अहमियत को दर्शाता है। एक पल की लापरवाही ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुरा-नलास रोड पर एक दिल दहला देने वाला हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह निवासी गांव नलास के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जसविंदर सिंह अपने एक दोस्त के मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर जा रहा था। जब वे नलास रोड पर पहुंचे, तो सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया। मोटरसाइकिल सवार अपना संतुलन खो बैठा और दरवाजे से टकराने के बाद जसविंदर सिंह सड़क के बीचों-बीच गिर गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पीआरटीसी की सरकारी बस के टायर उसके ऊपर से निकल गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल के प्रभारी एएसआई भूपिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें