फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक युवक और एक बुजुर्ग की मौत

Tue, 15 Nov 2016 02:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जतिंदर कुमार निवासी गांव तुलसीपुर यूपी हाल निवासी मारुति कालोनी नाभा ने कोतवाली नाभा पुलिस के पास बयान दिया है कि वह और उसके दोस्त मनीश, राम चंद्र और पंकज कुमार साइकिलों पर सकुर्लर रोड नाभा के पास जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने साइकिलों में टक्कर मार दी। इस हादसे में पंकज कुमार (25) की मौत हो गई, जबकि उसके बाकी तीनों दोस्त घायल हो गए।

जतिंदर कुमार का दायां पैर टूट गया, सिर फट गया, जबकि राम चंद्र की दाई टांग टूट गई। सभी सिविल अस्पताल नाभा में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने कार के अज्ञात चालक खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है, जो वारदात के बाद से फरार है।
विज्ञापन


दूसरे केस में गुरपरिंदर सिंह निवासी गांव जंगपुरा ने बनूड़ पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके पिता इंद्रजीत सिंह (50) साइकिल पर गांव जंगपुरा के पास जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल में टक्कर मारी जिससे इंद्रजीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें